मोदी की सुनामी से महागठबंधन साफ: बीजेपी

मोदी की सुनामी से महागठबंधन साफ: बीजेपी

रांची: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि मोदी की सुनामी से पूरा विपक्ष साफ हो गया है और जनता विकास, स्थायित्व, सशक्त नेतृत्व, सुदृढ़ भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राम और रोटी के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने एनडीए के खिलाफ बने महागठबंधन को लिव इन रिलेशनशिप की तरह बताया व कहा कि इनका न कोई कार्यक्रम है न विकास का कोई विजन।
श्री सिन्हा आज पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि महागठबंधन में सभी अपनी मर्जी के मालिक हैं, जिसे जब मन करेगा तब अलग हो जाएगा। असम से पंजाब तक और झारखंड से कर्नाटक तक महागठबंधन में शामिल दलों का एक ही हाल है। वे विकास नही, बल्कि परिवारवाद की रक्षा के लिए एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद का हो गया है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बड़ा अंतर है।

[URIS id=8357]

14 में मोदी लहर शहर से गांव की ओर थी जबकि इस बार गांव से शहर की ओर है। सिन्हा ने कहा कि विपक्ष द्वारा सांप्रदायिक धुवीकरण का प्रयास भी किया जा रहा है। विदेशों से प्राप्त धन पर काम करने वाले अनेक एनजीओ धर्मातंरण के काम में लगे हुए हैं। ये सरकार को कोई हिसाब- किताब भी नहीं देते थे। मोदी सरकार ने जब इन पर शिकंजा कसा तो ऐसे करीब 20 हजार एनजीओ बंद हो गए। मिशनरियां इससे प्रभावित होकर चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही हैं। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जनता के विकास के लिये 5 साल कार्य की है। और एक तरफ कांग्रेस पार्टी भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जिसने सिर्फ हिंदुओं को सिर्फ गाली देने का काम की है। नरेंद मोदी की ताकत को चीन ने भी समझा। अजहर मसूद को अंतरास्ट्रीय वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाया। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की, कि परिवारवाद पार्टी को सबक जरूर सिखाएं ।
1986 से लेकर वर्तमान तक राम मंदिर की कोशिश हमलोग करते आ रहे हैं व संविधान के दायरे में राम मंदिर बनेगा । कांग्रेस पार्टी मोदी जी को विभिन्न किस्म की गालियां देते आई है। मौत का सौदागर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से कहा गया था। चौकीदार चोर का नारा प्रधानमंत्री के लिये राहुल गांधी लगवाते हैं व फिर सुप्रीम कोर्ट में जा कर चुपके माफी मांग लेते है। दिवगंत राजीव गांधी के मामले पर राजनीति नही होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन