मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तक़दीर: अन्नपूर्णा देवी
On
कोडरमा: कोडरमा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने धनवार प्रखण्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घोड़थम्भा, अरखांगो, गलवाती, करगाली, गुण्डरी, चट्टी, चन्द्रनगर, अलगदेसी, नीमाडीह, बदडीहा सहित कई गांवों का दौरा किया। अन्नपूर्णा देवी ने इस दौरान जनसंपर्क करते हुए कोडरमा लोस में भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मज़बूत हुआ है और भारत की तकदीर व तस्वीर दोनों बदली है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत से देश की जनता लाभान्वित हुई है।
मैं जनता की सेवा करने आई हूँ:
चट्टी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र के जन- जन के सुख- दुख में उपस्थित रहूंगी। कहा कि जनता की सेवा ही मेरा लक्ष्य रहा है और इसी के साथ संसदीय क्षेत्र में आयीं हूँ। मतदाताओं से उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान का भी आग्रह किया।
गोरहन्द में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी को विजयी बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता प्रणव वर्मा ने अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को मोदी ने मज़बूत और सक्षम नेतृत्व दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









