मनीष सिसोदिया के ओएसडी घूस लेते हुए गिरफ्तार
On
नई दिल्ली: रिश्वत लेने के कथित मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) गोपाल कृष्ण को गिरफ्तार किया। मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने देर रात को गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी से सम्बंधित मामलों में 2 लाख की घूस लेते समय गिरफ्तार किया। अधिकारी जीएसटी इंस्पेक्टर है, जो कि सिसोदिया के कार्यालय में बतौर ओएसडी तैनात था।
Delhi Deputy CM Manish Sisodia: I got to know that an officer who is posted at GST & has been an Officer on Special Duty (OSD) with me for 5 years has been arrested for taking a bribe of Rs 2 lakhs. What CBI did is right, strictest action should be taken to set an example. pic.twitter.com/SmJ1fz9CRz— ANI (@ANI) February 7, 2020
यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
शुक्रवार को मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर कहा कि जो इंस्पेक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ, वह उनके कार्यालय में भी काम करता था। सीबीआई से उन्होंने दोषी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने पिछले पांच सालों में ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारियों को पकड़वाया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News



