रुझानों में पिछड़ीं ममता बनर्जी? चुनाव से पहले ही दिखी बेचैनी या रणनीतिक आक्रामकता, बंगाल में बदलता सियासी समीकरण

रुझानों में पिछड़ीं ममता बनर्जी? चुनाव से पहले ही दिखी बेचैनी या रणनीतिक आक्रामकता, बंगाल में बदलता सियासी समीकरण
रुझानों में पिछड़ीं ममता बनर्जी? (ग्राफिक्स: समृद्ध झारखंड)

समृद्ध डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पूरे प्रचार अभियान में TMC प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी तीखे तेवर में नजर आईं। चुनाव से पहले SIR विवाद हो या मतदान के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी, दीदी हर मुद्दे पर मोर्चा संभाले रहीं। उन्होंने राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती पर भी सवाल खड़े किए और मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर आरोप लगाए। बिजली कटौती और वाहनों की संदिग्ध आवाजाही का हवाला देते हुए उन्होंने EVM से छेड़छाड़ तक का दावा किया और बार-बार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाए।

सोमवार 4 मई को आ रहे मतगणना के शुरुआती रुझानों में TMC की स्थिति चिंताजनक दिख रही है। खुद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर में पिछड़ती नजर आ रही हैं। इन रुझानों को देखकर राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या दीदी को चुनाव से पहले ही अपनी स्थिति कमजोर होने का अहसास हो गया था और उनकी आक्रामकता उसी बेचैनी का परिणाम थी।

तीन बार जीत दिलाई आक्रामकता ने

हालांकि तेज-तर्रार राजनीतिक शैली ममता बनर्जी की पहचान रही है। इसी जुझारू अंदाज के बल पर उन्होंने 2011, 2016 और 2021 में लगातार तीन बार बंगाल की सत्ता हासिल की। लेकिन इस बार मतदान के बाद भी उनके लगातार हमलों ने यह संकेत दे दिया था कि दीदी इस बार के नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। अगर यही तस्वीर अंतिम नतीजों में भी बनी रही, तो ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर यहीं नहीं थमेगा, वे अपने चिरपरिचित लड़ाकू अंदाज के साथ विपक्ष में भी एक मजबूत आवाज बनकर उभरेंगी।

Read More.. उच्च न्यायालय ने 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश किए रद्द, कहा-स्थानांतरण के बहाने दंड नहीं दे सकता विभाग

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

DPIIT और चैंबर इंडिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर DPIIT और चैंबर इंडिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'लाल दिवस' की धूम; नन्हे बच्चों ने बिखेरी लाल रंग की छटा
सीसीएल सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर डीजल बरामद
हाथी का कहर! 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बंगाल में बदल गया खेल, अब CM की कुर्सी किसे? रेस में कौन सबसे आगे!
अहमदाबाद में आयोजित होने वाले योगासन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी
Sahebganj News: तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर चला रेलवन जागरूकता अभियान, यात्रियों को बताए गए रेलवन ऐप के फायदे 
मिर्जाचौकी में बड़ा खतरा टला, ट्रैक्टर ने तोड़ा फाटक, कुछ ही देर में आने वाली थी ट्रेन
Sahebganj News: दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक कर बढ़ाया मान
बैंक के भीतर से बढ़ता साइबर खतरा: हालिया मामलों ने क्यों बढ़ाई चिंता
ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, TMC कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो
श्री श्री विश्वविद्यालय में BIMSTEC युवा कार्यक्रम का भव्य समापन