#MaharashtraPolitics महाराष्ट्र में अजीत पवार की गुगली पर क्या बोले संजय राउत, जानिए

#MaharashtraPolitics महाराष्ट्र में अजीत पवार की गुगली पर क्या बोले संजय राउत, जानिए

 

मुंबई : महाराष्ट्र में अचानक एनसीपी के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना लेने से हर कोई आश्चर्यचकित है. इस पूरे घटनाक्रम में सबकी नजरें अजीत पवार पर जा टिकी हैं. अजीत पवार एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे हैं, जो शिवसेना से रिश्तों को लेकर बहुत सहज नहीं थे. शरद पवार ने भी सरकार गठन के निर्णय को अपने भतीजे के सिर पर यह कह कर दे दिया है कि यह उनका निजी फैसला है. उधर, कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने को लेकर सबसे अधिक सक्रिय व उत्साहित शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है.

संजय राउत ने कहा कि कल रात नौ बजे तक ये महाशय अजीत पवार हमारे शाथ बैठे थे. अचानक से बाद बाद में गायब हो गए. इससे हमें संशय हुआ था. वे नजरों से नजरें मिलाकर नहीं बोल रहे थे, जो व्यक्ति पाप करने जाता है, उसकी नजर जैसी झुकी रहती है, वैसी झुकी नजरों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अजीत पवार का क्या रिएक्शन है, इसके बारे में हमें मालूम नहीं है.

यह भी पढ़ें: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि ठीक है बात एक दिन के लिए बढ गयी, उसका यह मतलब नहीं होता. भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह राजभवन का दुरुपयोग किया है, यह इस देश के लोकतंत्र को शोभा नहीं देता है. सत्ता, पैसा और मस्ती सब गैर कानूनी ढंग से इस देश में वापस किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर