महाराष्ट्र : कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले उद्धव जो निर्णय होगा करेंगे सूचित

महाराष्ट्र : कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद बोले उद्धव जो निर्णय होगा करेंगे सूचित

उद्धव ठाकरे की आज कांग्रेस नेताओं के साथ मुंबई में एक बैठक हुई, जिसमें तमाम पक्षों पर चर्चा हुई. उद्धव ठाकरे ने इसके बाद मीडिया से कहा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके बारे में आपको सूचित किया जाएगा.

मुंबई : महाराष्ट्र का राजनीतिक महाभारत बढता जा रहा है. कल शाम राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के बाद भाजपा विरोधी खेमे में एकजुटता के आसार अधिक बने हैं. एनसीपी विधायक दल के नेता अजीत पवार ने आज कहा कि अगर दलबदल की स्थिति है तो तीनों पार्टियां ए, बी एवं सी एक साथ मिल कर एक साझा उम्मीदवार पर निर्णय लेंगे तो हमें कोई हरा नहीं सकेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस! BJP के बाद अब कांग्रेस को भी हॉर्स ट्रेडिंग का डर?

चलिए महाराष्ट्र की राजनीति पर जानें आज क्या नया अपडेट है :

सूत्रों का कहना है कि पिछली राज मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस के रणनीतिकार अहमद पटेल के बीच एक बैठक हुई है. इसमें राज्य के राजनीतिक हालात, राष्ट्रपति शासन एवं एक साथ सरकार गठन की संभावनाओं पर चर्चा हुई है.

वाइबी चह्वाण सेंटर में आज एनसीपी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई है. इस बैठक में शामिल होने शरद पवार, अजीत पवार सहित अन्य प्रमुख नेता पहुंचे हैं. इसमें सरकार गठन के सवाल, काॅमन मीनिमम प्रोग्राम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. उन्होंने बैठक में जाने से पहले कहा कि हमने गवर्नर से तीन दिन का वक्त मांगा था, क्योंकि कांग्रेस के नेता यहां नहीं थे. सुबह की स्थिति अलग थी. उन्होंने कहा कि तीनों दलों की एकजुटता के बाद हमें कोई हरा नहीं सकता.

आज सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ शिवसेना की याचिका पर सुनवाई भी होनी है.

राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के बाद कल शरद पवार एवं अहमद पटेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर संविधान के खिलाफ केंद्र द्वारा काम करने का आरोप लगाया था. इसके बाद शिवसेना ने भी ऐसे आरोप लगाये थे. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमने अपने दरवाजे बंद नहीं किए, भाजपा ने अपने दरवाजे बंद कर लिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त