विधायक ने सिन्दरी कार्यक्रम के दौरान पीएम को सौंपा पत्र

विधायक ने सिन्दरी कार्यक्रम के दौरान पीएम को सौंपा पत्र

अगवा मजदूरों को सकुशल वतन वापसी के लिए की माँग


अशोक यादव

बगोदर(गिरिडीह): अफगानिस्तान में बिते 6 मई को अगवा हुए भारत के सात मजदूरों में तीन मजदूर गिरिडीह, बगोदर के घाघरा गांव के प्रकाश महतो, प्रसादी महतो व माहुरी के हुलास महतो, टाटीझारिया बेडम के काली महतो शामिल हैं। इन मजदूरों को तालिबानियों द्वारा अपहरण किया गया है। जिसके कारण अपहृत के परिजनों के घर में मातम का माहौल है। इस संबंध में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिन्दरी स्थित कार्यक्रम में शुक्रवार को एक आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया है कि बगोदर के तीन, टाटीझारिया बेडम तथा तीन अन्य भारतीय कुल 7 मजदूरों की तालिबानियों द्वारा अपहरण की गई है। जिसकी पुष्टि बागलान गवर्नर ने भी की है। उन्होंने आग्रह किया है कि उक्त सभी सात अपहृत भारतीय मजदूरों की सकुशल वतन वापसी कराने की कृपा की जाए।

विदित हो कि 4 मई को भारतीय मजदूरों को अफगानिस्तान में अगवा किए जाने की घटना के बाद से बगोदर के अपहृत मजदूरों के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही लगभग एक माह से घर में चूल्हा नहीं जला है। स्थानीय विधायक तथा सांसद ने पूर्व में भी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उक्त मजदूरों को सकुशल रिहाई के लिए पत्र प्रेषित कर चुके हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी