कोडरमा: झाविमो की बैठक में बनी चुनावी रणनीति
On
कोडरमा: झारखंड विकास मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया में जिलाध्यक्ष बेदू साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने किया। इस बाबत विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति तय की गई।
बैठम में पार्टी द्वारा की जानेवाली भावी गतिविधियों सहित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान रमेश हर्षधर ने कहा कि अबकी बार झारखंड में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार पिछले 5 सालों में केवल घोषणाएं करती आयी हैं, जमीनी तौर पर एक भी कार्य कारगर नहीं हुआ। सरकार बेरोजगार शिक्षित नौजवान को रोजगार मुहैया कराने में 100 फीसदी असफल साबित हुई है। भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी चैगुनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि डिग्री लेने से कुछ नहीं होता है।
श्री हर्षधर ने कहा कि सरकार सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं देने में पूर्णतः फेल है। कहा कि जनता जान चुकी है कि भाजपा केवल घोषणाओं की पार्टी है। देश भर में आर्थिक मंदी है, बेरोजगार सुसाइड कर रहे हैं और झारखंड की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना ली है। पूरे राज्य में भाजपा शासन के विरुद्ध काफी आक्रोश है। मौके पर रामनाथ सिंह, सरवर खान, सुनील यादव, सुखदेव यादव, अरविंद सिंह, मो. मुजाहिद, मुख्तार अंसारी, दुर्गा राम, भुनेश्वर राणा, राजू सिंह, प्रदीप साहू, प्रवीण वर्णवाल, आलोक कुमार यादव, विजय यादव, राजेश यदुवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


