पानी स्वच्छ रहने से जलीय जीव जंतु स्वस्थ रहेंगे: संजय सेठ

पानी स्वच्छ रहने से जलीय जीव जंतु स्वस्थ रहेंगे: संजय सेठ

रांची: स्थानीय सांसद संजय सेठ ने कहा कि करमटोली तालाब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा और इसके अलावे ऐसा होने से राजधानी के लोगों को समय व्यतित करने के साथ-साथ टहलने का स्थान भी मिल जाएगा। सांसद बुधवार को यहां तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तालाब का पानी स्वच्छ रहने से जलीय जीव-जंतु भी स्वस्थ रहेंगे।
सांसद ने कहा कि स्वच्छता के कारण पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी। मौके पर आम लोगों से उन्हें तालाब के जल को स्वच्छ रखने का आहवान किया। कहा कि वे पूजा पाठ की सामग्री को तालाब के पानी में विसर्जित करने से बचाएं। ऐसा करने से पानी गंदा होगा। इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। पूजन सामग्री तालाब में नहीं फेंकी जाये, इसके लिए सांसद ने जुडको के अधिकारियों को उपाय करने का निर्देश दिया है। जुडको द्वारा इसका उपाय किये जाने का आश्वासन सेठ को दिया है। उल्लेखनीय है कि पर्यटकों एवं टहलने वाले लोगों की सुविधा के लिए तालाब के चारों ओर पथ-वे का निर्माण कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के तीन ओर लोहे की ग्रिल लगायी गयी है। इससे वर्षा के पानी का बहाव तालाब की ओर होता रहेगा। साथ ही तालाब के किनारे स्थित सरना स्थल का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। सरना समिति के लिए प्रसाद कक्ष का भी निर्माण हुआ है। इसके बाद तालाब के चारों ओर हरी घास लगायी गयी है। वहां बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल की सामग्री भी लगायी जाएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक