जमशेदपुर लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन ने भरा नामांकन
On
जमशेदपुर: महागठबंधन की ओर से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, राजद के नेता और कार्यकर्ता चंपई सोरेन के नामांकन के साथ ही शक्ति प्रर्दशन किया गया। इसके साथ ही सुबह 11 बजे सभी समर्थक दल के कार्यकर्ता साकची गंडक रोड मैदान में मिले।
नामांकन के बाद जनसभा आयोजित की गयी और जुलूस निकाला गया । सभी बूथ से कम से कम दो कार्यकर्ता, प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारीयों को बुलाया गया था। नामांकन के दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़, चाईबासा की कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा, झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







