झारखंड आंदोलन बेचने-खरीदने वाले साथ-साथ: मंगल पांडेय

झारखंड आंदोलन बेचने-खरीदने वाले साथ-साथ: मंगल पांडेय

रांची: लोकसभा चुनाव के झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि तीन करोड़ रुपये में झारखंड के आंदोलन व स्‍वाभिमान को कांग्रेस के हाथों बेचने वाली पार्टी विकास की बात करें तो हास्‍यास्‍पद है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के क्रेता व विक्रेता आज मंच साझा किये हुये हैं। इनके बारे में प्रदेश की जनता तय करेगी, क्या सलूक करना है।
उन्‍होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि परिवारवाद को बढ़ावा देने, सीएनटी-एसपीटी का उल्‍लंघन कर गरीब आदिवासियों की जमीन लूटने वाली जेएमएम आदिवासी कल्‍याण की बात कर रही है। उनके लिए परिवार की संपत्ति में बढ़ोत्‍तरी ही झारखंड के विकास का पर्याय है। राज्‍य में सबसे अधिक सीएनटी और एसपीटी एक्‍ट का उल्‍लंघन सोरेन परिवार ने ही किया है। कहा कि संकीर्ण क्षेत्रवाद की सोच में जकड़ी हुई पार्टी को राष्‍ट्रवाद जैसे गंभीर विषय की समझ कभी नही हो सकती। भाजपा अपनी नीति व सिद्धांत ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत झारखंड सहित पूरे देश में काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही झारखंड के विकास के लिए प्रयासरत रही है। झामुमो का काम विकास में अवरोध पैदा करना और वैसे शक्तियों को बढ़ावा देना है, जो ‘जान दे देंगे जमीन नहीं देंगे’ जैसे नारे लगाकर विकास से झारखंड की जनता को वंचित रखना चाहती है। भाजपा ने झारखंड की जनता, किसान, आदिवासी, दलित का भला किया है। उन्‍हें मान सम्‍मान देने का काम किया है। पीएम मोदी की नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाये हैं। राज्‍य की रघुवर सरकार भी किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये दे रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत