महागठबंधन संग लड़ेंगे झारखंड विधानसभा चुनाव: कमरे

महागठबंधन संग लड़ेंगे झारखंड विधानसभा चुनाव: कमरे

लालू से रिम्स में मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव
रांची: चारा घोटाले मामले में रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजद पूरी मजबूती के साथ झारखंड विधानसभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ेगी। कहा कि लालूजी से कोई खास राजनीतिक मसलो पर बातचीत नहीं हुई है।
गौरतलब है कि लालू राजनीति के उस्ताद माने जाते हैं और इसी क्रम में भाजपा के विरोध में लड़ने वाले दल के लोग बारी- बारी से उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। लालू व कमरे ने इस दौरान बिहार व झारखंड के राजनीति पर अपनी रणनीति का मंथन किया। शनिवार को कमरे के अलावे झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष अभय कुमार सिंह व बिहार के शिवहर निवासी फारुख शेख ने भी मुलाकात की।
लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ डी के झा की मानें तो उनका स्वास्थ्य स्थिर है और किडनी 50 प्रतिशत काम कर रहा है। फिलहाल श्री यादव केवल शाकाहारी भोजन ले रहे हैं। नवरात्र के उपवास को लेकर उन्होंने किसी प्रकार की इच्छा नहीं प्रकट की है। डॉ झा ने कहा कि पेइंग वार्ड के नीचे चल रहे कैंटीन के किचेन से उठ रहे धुंए से लालू प्रसाद को दिक्कत हो रही है, क्यों कि धुंवा हर के लिए हानिकारक होता है। चूंकि लालू कार्डियक मरीज हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है। इस बाबत कैंटिन में बड़ा एगजैस्ट फैन लगाने हेतु कहा गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल