झामूमों के झूठ पर जनता का अविश्वास: आदित्य
On
रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो के कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहे जितने भी झूठ बोल लें, जनता उनकी बातों पर यकीन करने वाली नहीं। जहां तक रोजगार का सवाल है तो राज्य में डबल इंजन की सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक सफलता पायी है। डोमिसाइल नीति की घोषणा, ग्लोबल समिट, मुद्रा बैंक लोन कौशल विकास, सखी मंडल के जरिये राज्य के लाखो युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
ग्रामीण व शहरी अर्थव्यवस्थाओं पर अलग- अलग शुरु की गई योजनाओं से भी रोजगार के काफी अवसर उत्पन्न हुए। दूसरी ओर हेमंत सोरेन ने अपने कायर्काल के दौरान बालू का ठेका तक मुंबई के ठेकेदार को दे दिया गया, जिससे राज्य के हजारो लोग बेरोजगार हो गए। उन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे राज्य की बेरोजगारी दूर हो सके। झामुमो नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राज्य में उद्योग- धंधे स्थापित करने को लेकर भोले- भाले लोगों को भड़का कर निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए आंदोलन करवाना। ऐसे में क्या झामुमों लोगों को रोजगार से वंचित नहीं कर रहा है। राज्य के विकास परियोजनाओं पर झामुमो ने हमेशा हीं नकारात्मक रुख अपना कर विकास प्रक्रिया को बाधित किया। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। झारखंड के लोग झामुमो के चरित्र को खूब समझते हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









