रुझान से साफ है कि जनता भाजपा से त्रस्त: भूपेश

रुझान से साफ है कि जनता भाजपा से त्रस्त: भूपेश

रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा है कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के 3 चरणों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह साफ हो गया है कि एनडीए सरकार अब जाने वाली है और केंद्र में यूपीए की सरकार बननी तय है। वे आज तीन सभाओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
श्री बघेल ने बताया कि 23 मई को चुनाव परिणाम आएगा व मतदान के रुझान से यह तय हो गया है कि केंद्र की एनडीए सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के चुनाव में शानदार तरीके से वापसी की। जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता पिछले विधानसभा चुनाव को ही सेमी फाइनल बता रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले की भाजपा आउट हो चुकी है। हमलोगों ने सरकार में आते में ही जनता के विकास का काम किया है। घोषणा पत्र में अपने किए गए वादों को पूरा किया। घोषणा पत्र के अनुसार हमने हर वादे पूरे किए। सबसे ज्यादा चर्चा उद्योग के लिए दिए जमीन दिए गए थे, जिनपर उद्योग नहीं लगे उन जमीनों को आदिवासियों को वापस किए गए। इसके अलावा ऋण माफी किया और 25 रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीददारी की गई। हमारी सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता को में यह उम्मीद जगी है कि झारखंड में भी कांग्रेस सरकार ही विकास के कार्य कर सकती है। जनता इसी प्रकार परिवर्तन लाएगी और महागठबंधन को जीत दिलाने में अपना सहयोग देगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय और प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय नाथ शाहदेव भी उपस्थित थे।
बहुरूपिया की तरह रूप बदल रहे पीएम:
भूपेश बघेन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बहरूपिया के रूप में खुद को बदलते रहते है। कभी चाय वाला, कभी मां गंगा का बेटा, कभी फकीर, कभी चौकिदार, भी बुलेट टेन चलाने वाले, कभी 56 इंच का सीना वाले तो कभी कुछ रूप धारन करते रहते हैं। इसलिए मैंने उन्हें आइना भेजा था ताकि अपना रूप देखें। वह विभिन्न प्रदेशों में जाते हैं तो उन्हीं की तरह बन जाते हैं और झूठे लुभावनी सपने दिखा कर वहां से गायब हो जाते हैं। बघेल ने कहा कि उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से बेरोजगारी बढ़ी है वहीं शौचालय का पैसा भी जरूरतमंदों के पास नहीं पहुंचा है। राज्य और केंद्र दोनों से जनता त्रस्त है। जनता परिवर्तन चाहती है और विकास करने वाली सरकार को पसंद कर रही है और तीन चरणों के चुनाव का रुझान को स्पष्ट दर्शाती है। मौके पर पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार अजय निषाद सहित कई नेता गण उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा स्वतंत्रता दिवस पर CCL ने दिखाया विकास का विजन, कोयला उत्पादन में 20% वृद्धि का दावा
Ranchi News: नवीन पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Ranchi News: भू-बंदोबस्त कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संदेश
Chatra News: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CISF ने दिखाया सुरक्षा कौशल
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Ranchi News: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन
Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत का लिया संकल्प
युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन