इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: तबरेज की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ

इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: तबरेज की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ

रांची: तबरेज अंसारी की हुई मॉब लिंचिंग पर विधायक इरफ़ान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाये। वे बुधवार को तबरेज की पत्नी शाइस्ता को लेकर विधानसभा पहुंचे।

पहुँचने के बाद तबरेज की बेवा शाइस्ता ने इरफ़ान अंसारी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि तबरेज अंसारी को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही मौत के घाट उतरा। कहा कि उसे चोर बताकर आखिरी दम तक पीटा गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी को संरक्षण देने का आश्वासन दिया। साथ ही उसे ग्रुप डी में नौकरी देने पर भी विचार किया जाएगा।

इसके अलावे इरफ़ान ने सीएम से इस मामले को फिर से जांच करवाने की मांग की। अंसारी ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने धारा में फेर बदल किया है। कोर्ट भी पुलिस के चार्ज शीट पर ही विचार कर रही है। ऐसे में सीएम ने आश्वाशन दिया है कि आरोपियों को बख्शा नही जायगा फिर चाहे वह कितना भी बड़ा इंसान हो।

वहीं, सीएम से मुलाकात के बाद तबरेज की पत्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसे नौकरी और सरकारी मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वो कल अपनी स्थिति से हताश हो कर आत्महत्या करने जा रही थी। मगर, ऐन वक्त पर इरफ़ान अंसारी ने उसे बचाया और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई। साथ ही उसने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: 'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक