हर हाल में किसानों की डाटा इंट्री 10 सितंबर तक पूरी हो: मुख्यमंत्री

हर हाल में किसानों की डाटा इंट्री 10 सितंबर तक पूरी हो: मुख्यमंत्री

सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
– शहीदों के नाम से स्कूल का नामकरण करने का निर्देश
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेसिंग कर निर्देश दिया है कि हर हाल में 10 सितंबर तक किसानों के डाटा इंट्री का काम पूरा कर लिया जाय। इसके अलावे जिलों के सरकारी विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर हो। सीएम ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों तक पीएम किसान योजना व मुख्यमंत्री कृषि सम्मान योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दो टूक कहा, कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सीएम ने उपायुक्तों से इस मामले को हर दिन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगे। सीएम ने कहा कि डीसी से लेकर नीचे तक के अधिकारी सेवा भाव से काम करें। नौकरी सेवा करने के लिए मिली है। जो जिले अच्छा कर रहे हैं, वहां के उपायुक्त से फोन कर सुझाव लें। अक्तूबर तक जिन किसानों को पहली किस्त मिली है, उन्हें दूसरी किस्त और जिनका नाम अभी इंट्री हो रहे हैं, उन्हें पहली किस्त मिलनी है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण पूरा हो चुके आवासों का गृह प्रवेश तीन सितंबर से किया जायेगा। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक, निर्वाचित जन प्रतिनिधि को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन करें। इससे पहले निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर लें। इसके साथ ही जिन स्कूलों में शौचालय व पानी नहीं है, तीन दिन में उनकी सूची बनवा लें। यहां स्थानीय सांसद-विधायक निधि की राशि से शौचालय व पानी की व्यवस्था करायें।
श्री दास ने कहा कि सुकन्या योजना के तहत भी लड़कियों तक इसका लाभ पहुंचायें। जन्म के साथ ही उनके परिजनों के खाते में राशि भेज दें। जिन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और जो अविवाहित हो, 12वीं पास कर ली हो और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करवाकर उनके खाते में 10-10 हजार रुपये डालवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सितंबर 25 तक 100 अटल क्लिनिक खोले जाने हैं। जिन क्षेत्र में इन्हें खोलना है, वहां इसे प्राथमिकता दें, ताकि हमारी गरीब जनता को छोटी- मोटी बीमारी के लिए दूर अस्पताल न जाना पड़े। सिविल सर्जन हर दिन इनका निरीक्षण करें। उपायुक्त भी बीच- बीच में इनकी जांच करे।
बैठक में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, राजस्व सचिव केके सोन, कृषि सचिव पूजा सिंघल समेत वरीय अधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्त व अन्य अधिकारी जुड़े थे।
शहीदों के जिलों में उन्हीं के नाम से होंगे स्कूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में झारखंड के वीरों का अहम योगदान है। देश में आजादी के लिए पहला उलगुलान झारखंड से ही हुआ था। उन शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य है। सरकार ने निर्णय लिया है कि शहीदों के संबंधित जिलों में उनके नाम पर स्कूल का नामकरण किया जायेगा। सभी उपायुक्त अपने- अपने जिले में शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण करने का काम करें। इससे हमारी आनेवाली पीढ़ी को सीख मिलेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत