विपक्षी गोलबंद न हुआ तो 50 विस सीट पर चुनाव लड़ेगी वामदल
On
रांची: भाकपा कार्यालय में रविवार को हुई बामदलों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि विपक्षी दल के लोग गोलबंद नहीं हो पाते हैं, तो ऐसी परिस्थिति में वामदल झारखंड के 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाम नेताओं का कहना है कि पार्टी गठबंधन की भी पक्षधर है व चाहती है कि सभी विपक्षी एकजुट होकर भाजपा को परास्त करे।
बैठक की अध्यक्षता मासस नेता मिथिलेश सिंह ने की। इस बाबत भाकपा राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व राज्य सचिव केडी सिंह, सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राजेंद्र यादव, पीके पांडेय, स्वयंबर पासवान, मोहम्मद इशाक, सीपीएम के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी, सुखनाथ लोहरा, भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, राजेंद्र गोप, कार्यालय सचिव अजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। वाम नेताओं ने भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण आई देश में आर्थिक संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार दोनों हाथों से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा रहे हैं। सार्वजनिक कल कारखाने को बंद कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान एवं जनता को गोलबंदी कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गोलबंद होने का आवाहन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि देश में निजी करण का दौर चल रहा है। जिससे देश संकट में है। बैंकों का एकीकरण इससे देश को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। आर्थिक सुधार करने के लिए सरकार को आगे आकर जनहित में काम करनी चाहिए। इन सारे सवालों को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड के सभी प्रमंडल मुख्यालयों में 12 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान एवं प्रमंडल मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने, 16 अक्टूबर को रांची में विशाल कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







