झारखंड में घर- घर रघुवर अभियान शुरु

झारखंड में घर- घर रघुवर अभियान शुरु

रांची: विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए भाजपा ने सोमवार को घर-घर रघुवर अभियान का आगाज कर दिया। अभियान के तहत आम कार्यकर्ता, विधाायक से लेकर मंत्री तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर में जाकर उन्हें बताने का काम कर रहे हैं। राजधानी रांची में महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में लालपुर में अभियान चलाया गया। उनके साथ खासतौर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय कुमार जायसवाल, राजू सिंह के अलावे दर्जनों लोगों ने शिरकत की।
कचहरी चौक से डिप्टी पाड़ा जाने वाले मोहल्ले के हर घर में जाकर इन्होंने पंपलेट बांटकर रघुवर सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किये गये विकास संबंधी कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस अभियान के तहत 11 सितंबर से मोर्चा संभालेंगे। वे खिजरी विधानसभा के मतदाताओं से मिलकर उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी देंगे। पूरी तत्परता व सोच के साथ कार्यक्रम का नाम घर-घर रघुवर रखा गया है। ये इस बात का संकेत भी है कि सीएम रघुवर दास का चेहरा सामने रखकर ही भाजपा अपरोक्ष रुप से चुनावी प्रचार का आगाज कर चुकी है। ये अभियान हर गांव में आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगा। गौरतलब हो कि पीएम नरेंद्र मोदी के 12 सितंबर के दौरे के तत्काल बाद 15 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा का श्री गणेश होगा। इस यात्रा के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता से लेकर आम कार्यकर्ता चुनाव में जीत के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी