पिछड़ों से हमदर्दी राजद का ढोंग: शिवधारी राम
On
रांची: भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम ने कहा कि राजद द्वारा पिछड़ों के विकास व सामाजिक न्याय की बात महज एक ढोंग के सिवा कुछ भी नही। इसी सगुफे का प्रपंच रचकर पार्टी ने बिहार में 15 वर्षों तक राज किया। सत्य यही है, कि इस कार्यकाल में न पिछड़ों का विकास हुआ न राज्य का।
शिवधारी राम ने कहा कि राजद की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उसकी पार्टी में परिवारवाद हावी है। लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है। कहा कि पिछड़ों के नाम पर विकास का ढोल पीटने वाले परिवार के विकास तक ही सीमित हैं। उसका एकमात्र लक्ष्य पिछड़ों को बरगलाकर अपना हित साधने का है। कहा कि राजद के सत्ता में रहने के दौरान पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ा। उनकी भलाई और विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। उनके विकास और भलाई के नाम पर लालू प्रसाद ने अपने परिवार हित साधा। अपना भला किया। करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







