हज़ारीबाग: टीजीटी युवाओं ने गौतम का किया समर्थन
On
हज़ारीबाग: झारखंण्ड और केन्द्र सरकार से जुझ रहे टीजीटी युवा ने कंचन ग्राउंड में बैठक कर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कहीं। निर्दलीय उम्मीदवार सह युवा नेता गौतम कुमार को समर्थन कर जिताने का संकल्प लिया है। इस मौके पर गौतम कुमार ने कहा कि युवा बेरोजगारी से जुझ रही है। यहाँ की सरकार झारखंडी युवाओं को अनदेखा कर रही है। बाहरी युवाओं को नौकरी दे रही है। जिससे युवाओं में आक्रोश है। जनता हम जैसे युवा को जिताकर संसद भवन भेजती है तो यहां के युवाओं के लिये आवाज बुलंद करेगें। बैठक में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा के युवाओं ने बीजेपी, कांग्रेस और अन्य दलों को वोट नहीं देने का संकल्प किया।
मौके पर बासुदेव पंडित, मुकेश कुमार, प्रभु कुमार रवि, जगदीश राम, ज्ञानोदय कुमार, संध्या वर्मा, मुकेश राणा, प्रेमचंन्द्र गुप्ता, विकास कुमार पाठक, विकास कुमार सोनी, अनिल कुमार, गुलाम अली, मुकेश रंजन, राहुल कुमार, मनोज कुमार, मार्कश लकरा, बिट्टु कुमार, प्रज्ञा कुमार, किशोर शर्मा, विकास गिरी, विकास कुमार पाठक, साहिल, नागेश्वर राम, मुन्ना कुमार, उत्तम कुमार प्रजापति, बलराम कुमार, लक्षमन कुमार, पुर्णिमा, पप्पु कुमार, गौतम, निलकंठ, प्रदीप कुमार, प्रीतम कुमार अन्य सैकड़ों लोग मौज़ूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









