एकता हेतु दौड़े हजारीबाग वासी, अखंडता की शपथ

एकता हेतु दौड़े हजारीबाग वासी, अखंडता की शपथ

हजारीबाग: सरदार बल्लभ पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर आज जिले में लोगों ने रन फाॅर युनिटी की दौड़ लगाई। सत्य, निष्ठा और एकता के प्रतीक कहे जाने वाले भारत के लौह पुरुष पटेल के बताए रास्ते पर चलने के संकल्प लिए। जिला प्रशासन के बैनर तले आहूत इस कार्यक्रम में वरीय अधिकारी, आमजन के अलावे स्कूली बच्चों ने भी साथ दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें: कटकमसांडी के डिबलबांध में जतरा मेला का हुआ भव्य आयोजन

सभी ने एकमुश्त ईमानदारी की राह पर चलने और राष्ट्र के प्रति जवाबदेही निभाने की सामूहिक शपथ ली। एकता दौड़ की शुरुआत झील स्थित त्रिमूर्ति चौक से हुआ जो इंद्रपुरी पटेल चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान इंद्रपुरी चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन करते हुए सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए।

इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, दामोदर सिंह, ज्योति सिन्हा, पटेल सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव भुवनेश्वर पटेल एवं संघ के चंद्र मोहन पटेल, सुशील कुमार, शिवलाल महतो, नवेंदु कुमार, महेंद्र प्रसाद, ज्ञानचंद चौधरी, कृष्ण नंदन प्रसाद, दयानंद चौधरी, जय मंगल सिंह, जदयू के मिथलेश सिंह, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, रुद्र के संजय शरण, रितेश खंडेलवाल, शैलेश चंद्रवंशी, अतिशय जैन, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्याण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं