जन समस्याओं पर ग्रामीणों संग गिलुआ का मंथन
On
चाईबासा: बंदगांव- सराईकेला पंचायत अंतर्गत बाउरी साई गांव में जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाजपा महामंत्री बीजू प्रामाणिक की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इस बाबत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, कुड़मी समाज के नरेंद्र महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग किया कि बाउरी साई गांव में स्कूल बंद हो गये हैं, ऐसे में बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है, इसलिए जल्द से जल्द पुनः गांव में स्कूल खोले जाएं।
[URIS id=9499]
ग्रामीणों ने विधवा पेंशन नहीं मिलने के अलावे और भी समस्याओं को सामने रखा। इस बाबत श्री गिलुआ ने कहा कि 6 जून को चक्रधरपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, इस बाबत उनके साथ बात करके विद्यालय खोलने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि बिजली की समस्या का समाधान जून में हो जाएगा। लांडुपोदा में बन रहे बिजली ग्रिड को जल्द से जल्द पूरा कराया जायेगा। पानी की समस्या भी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में शिविर लगा कर पेंशन की समस्या दूर की जाएगी। इस अवसर पर ललित नारायण ठाकुर, हीरालाल खंडायत, राकेश त्रिपाठी, दिलीप कैवर्त, परमेश्वर महतो, सूरदास कैवर्त, डैनी कोडा, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







