गांधीजी व्यक्ति नहीं विचारधारा, युवा इनका अनुसरण करें: राज्यपाल

गांधीजी व्यक्ति नहीं विचारधारा, युवा इनका अनुसरण करें: राज्यपाल

रांची: गांधी जयंती के 150 साल पूरे होने के उलक्ष्य में पूरे भारतभर में इनसे आधारित कार्यक्रम आहूत किये जा रहे हैं। इसकी कड़ी में शनिवार को राजधानी के आड्रे हाउस में गांधी पेनरोमा आहूत किया गया। इस मौके पर मौजूद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बापू किसी परिचय के मुहताज नहीं और उनके जीवन को समझने की जरुरत है। उन्होंने देश – विदेश में ही नहीं, बल्कि मानवीय जाति के लिए एक नया संदेश दिया। ऐसे में युवाओं को इनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि गांधीजी में प्रबल इच्छा शक्ति, प्रबल राष्ट्रभक्ति, मनोबल के धनी थे, सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे, लिहाजा वे व्यक्ति नहीं विचारधारा और आंदोलन का नाम है गांधी। इस बात उन्होंने ऑड्रे हाउस का नाम गांधी स्मृति भवन करने की बात कही। गांधी जी ने सामाजिक समरसता, अहिंसा और सत्य पर विशेष जोर देकर कहा ही इन्ही तीन हथियारों के माध्मय से वे युग पुरुष बने।
युवा आएं व गांधी के संदेश को जानें: बाउरी
इस दौरान खेल- कूद व युवा मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि देशभर के साथ झाखंड में भी गांधी जी के विचारों से परिपूर्ण कार्यक्रम हो रहा है। यहां गांधी जी के विचारों से जुड़े संदेश दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में उनकी दुर्लभ तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया है। बाउरी ने कहा कि गांधीजी के विचारों को जीवन में उतारने से कई कठिनाईयों का जड़ से अंत हो जाएगा। कहा कि गांधी जी ने ही स्वच्छता के अभियान को शुरू किया था, जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
गांधी बनने के तीन पड़ाव दिखेंगे: सचिव
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऑड्रे हाउस में आहूत तीन दिवसीय गांधी पेनरोमा में गांधीजी की विचारधारा, उनके जीवन के अमूल्य क्षण और उनके गांधी बनने का सफर रुपी तीन कार्यक्रम दिखाया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम में पहले दिन पांच फिल्में दिखाई जाएंगी व शाम को भजन के साथ चित्र प्रदर्शनी होगी। दूसरे दिन 6 फिल्में दिखाई जाएंगी। अंतिम दिन दो फिल्में मैंने गांधी को नहीं मारा व लगे रहो मुन्ना भाई दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव, कला संस्कृति निदेशक, आईआईएमसी के अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं व दर्शक मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम