चार विधायक चार सप्ताह बाद देंगे कोर्ट में हाजिरी

चार विधायक चार सप्ताह बाद देंगे कोर्ट में हाजिरी

  • दल बदल मामले में हाईकोर्ट का निर्देश
स्टेट ब्यूरो: शुक्रवार को दल- बदल मामले की सुनवाई करते हुये हाईकोर्ट के न्यायाधीष न्यायमूर्ति सुजीत प्रसाद ने चार विधायकों जानकी यादव, अमर बाउरी, गणेश गंजू व नवीन जायसवाल को चार सप्ताह का समय दिया है, इसके बाद ही अगली सुनवाई होगी और इस बाबत सभी को कोर्ट में मौजूद रहना होगा।

[URIS id=8357]

 

इससे पूर्व गुरुवार को दिये गये कोर्ट के निर्देश के आलोक में चारो विधायकों की ओर से उपस्थिति हेतु चार सप्ताह का समय मांगा गया। अदालत ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि नौ मई को हुई सुनवाई में विधायक आलोक चौरसिया ने अपने अधिवक्ता लक्ष्मी कुमारी और मंत्री रणधीर सिंह की ओर से अधिवक्ता चंदना कोर्ट में उपस्थिति हुईं थीं। बाकि चार विधायकों की ओर से कोर्ट में कोई उपस्थित नहीं हुई थी व कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए 10 मई को कोर्ट में पक्ष रखने को कहा था। इसी के तहत आज एक बार फिर से इस मामले की सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। इसमें मंत्री अमर कुमार बाउरी और नवीन जायसवाल समेत सभी चार विधायकों को उपस्थित होना है।
बताते चलें कि 20 फरवरी 2019 को स्पीकर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए छह बागी विधायकों के दल- बदल को सही ठहराया था। स्पीकर के इस फैसले को जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल और महासचिव प्रदीप यादव ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी