चुनाव को लेकर 80 सेक्टर का गठन
On
कोडरमा: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में 80 सेक्टर का गठन कर काम-काज शुरू कर दिया गया है। कोडरमा विधानसभा में ही करीब 70 सेक्टर बनाया गया है। इन सेक्टर पदाधिकारियों पर चुनाव की अहम जिम्मेदारी है। सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को एक दिन का प्रशिक्षण भी एसपी स्तर से दिया गया है।
जिले के उपायुक्त ने सेक्टर पदाधिकारियों को कई निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत सेक्टर पदाधिकारियों को सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर मुलभूत सुविधाओं का विस्तार करने, बूथों में दो शौचालय है या नहीं इसकी स्थिति की जानकारी देने को कहा गया है। वहीं प्रत्येक बूथ स्तर पर जागरूकता दल का गठन करने, संबंधित बूथ क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं की सूचि, अवैध शस्त्र रखने वालों की पहचान करने, फरार वारंटियों की स्थिति की जानकारी मांगी गई है।
यहां बूथ कितना संवेदनशील है, इसकी भी सूचना मांगी गई है। सेक्टर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के अनुपस्थिति में संबंधित कार्य का निपटारा बीडीओ व थाना प्रभारी को करने को कहा गया है। उपायुक्त ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को समय रहते अपने-अपने सेक्टरों में रूट की स्थिति का जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

