बजट पर वित्तमंत्री ने कहा, सरकार का फोकस सोशल सेक्टर पर

बजट पर वित्तमंत्री ने कहा, सरकार का फोकस सोशल सेक्टर पर

रांची: राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट सत्र के दौरान कहा कि सरकार खर्च बढ़ाने के साथ-साथ उसके परिणामों पर भी ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थापना के लिए जयपाल सिंह मुंडा से लेकर दिशोम गुरु ने लड़ाई लड़ी। लेकिन, झारखंड बनने के कई वर्षों बाद भी कई लोग भूखे, नंगे और प्यासे हैं। इन्हीं मसलों को राज्य में जड़ से हटाने पर सरकार का ध्यान है। सरकार का फोकस सोशल सेक्टर पर है। भूखों की समस्या दूर करने के लिए 10 लाख लोगों का राशन कार्ड बनेगा, जिसे अगले वर्ष तक वितरित कर दिया जाएगा।

इसके अलावा वित्तमंत्री ने बताया कि सरकार गरीबों के बीच दस रूपए में धोती-साड़ी-लूंगी का वितरण करेगी। वहीं, पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त पचास हजार रूपए दिए जायेंगे। इसके अलावे आजसू प्रमुख सुदेश महतो के सवालों के जवाब देते हुए उरांव ने कहा कि विपक्ष की आलोचना को राज्य सरकार सुझाव के रूप में लेगी। सरकार के प्रॉमिस और परफॉरमेंस के बीच कोई गैप नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का तर्क देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसका लाभ वैसे लोगों को मिल रहा था, जो खेती करते ही नहीं हैं, वे सिर्फ जमीन के मालिक हैं। दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले छोटे-छोटे किसान इससे वंचित थे। 

इससे पहले सुदेश महतो ने सरकार पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बजट पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणापत्र में दावे कुछ और हैं, जबकि बजट में कुछ और ही कहा गया है। सरकार अगर सोशल सेक्टर पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती है, तब तो और चिंता की बात है क्योंकि बजट में अस्पताल, डॉक्टर, स्कूल, शिक्षक आदि की संख्या बढ़ाने का कोई भी जिक्र नहीं किया गया। मानव इंडैक्स पर सरकार को काम करने की जरूरत है। यहां सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि हो जाएगा, पर बजट में इसके लिए कोई उपबंध है ही नहीं। सरकार को गरीबों पर फोकस करते हुए बजट पर फिर से आकलन करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित