बदले की भावना से काम करता तो बाप- बेटे जेल में होते: रघुवर

बदले की भावना से काम करता तो बाप- बेटे जेल में होते: रघुवर

– गरीबी खत्म करना व विकास है सरकार का लक्ष्य
रांची: एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है, कि मैंने आज तक बदले की भावना से ग्रसित राजनीति नहीं की है, यदि ऐसा करता तो आज शिबू सोरेन व हेमंत सोरन दोनों सलाखों के पीछे होते। पिता- पुत्र ने मिलकर राज्य में सिर्फ घोटाले किए हैं। उन्होंने कांग्रेस व झामुमो पर निशाना साधते हुए दो टूक कहा, कि इन्होंने आदिवासी हित में कोई काम नहीं किया है। जिन्होंने गरीबों का खून चूसा है, उसे हर हाल में हिसाब देना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने विपक्ष को विपक्ष नहीं समझा, विपक्ष जनता के बीच दुष्प्रचार कर रहा है., लेकिन सरकार ने इतना विकास किया है कि शहर के साथ-साथ अब गांव में भी स्टीट लाईट लग चुकी हैं। कहा कि राज्य से बेरोजगारी कैसे समाप्त हो, इसको लेकर सरकार पॉलिसी बना रही हैं, इसका लाभ आने वाले दिनों में लोगों को मिलेगा। सीएम ने कहा कि झारखंड में न जातिवाद चलेगी, न सांप्रदायवाद चलेगा, बल्कि सिर्फ विकास होगा। कहा कि राज्य सरकार ने कृषि और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नारे से नहीं नियत से चलती है, सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में कई नीतिया बनाई, जिससे लोगों को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि गरीबी को खत्म करना सरकार लक्ष्य है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त को देश अखंड भारत बना। यह एक एतिहासिक कदम था।
झारखंड में लागू होगा एनआरसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में भी एनआरसी लागू करने की मांग करेंगी। इससे पहले देश के कई राज्यों में एनआरसी को लागू करने की मांग उठ चुकी है। दिल्‍ली में कुछ दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने एनआरसी की जरूरत बताते हुए लागू करने की मांग की थी। उत्‍तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू करने की मांग की जा चुकी है। असम में गृह मंत्रालय ने एनआरसी की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोगों को शामिल किया गया है, वहीं 19 लाख 6 हजार 657 लोग लिस्ट से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम जिले आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से बांग्‍लादेशियों के रहने की बात उठती रही है। इनकी पहचान और हटाने के लिए एनआरसी लागू करने की मांग होती रही है। इन क्षेत्रों में बांग्‍लादेशी विभिन्‍न प्रकार के व्‍यापार कर रहे हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट कहती है कि इन्होंने अवैध तरीके से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बना लिए हैं।
दुनिया आज मोदी का कायल
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज दुनिया में मोदी-मोदी का नारा गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य से गरीबी को हटाना है। गरीबों के उत्थान तक हमें चलते रहना है, सत्ता और राजनीति सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने किसानों को कर्जदार बनाया और हमने कर्ज उतारा। झारखंड अमीर राज्य है, लेकिन लोग गरीब हैं। सरकार उपलब्ध संसाधनों से गरीबों का विकास करेगी। उन्होंने बताया कि साल 2014 में राजनीतिक अस्थिरता का दौर था। जब उनकी सरकार आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने किसानों की चिंता की और लोगों के लिए एग्रिकल्चर और हेल्थ समेत कई क्षेत्रों में काम किया है। कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य का विकास नहीं हो सका। हमारा मूलमंत्र है पूर्ण बहुमत, पूर्ण विकास…14 साल के वनवास के बाद अब हम पूर्ण बहुमत से आये और राज्य का हर क्षेत्र में विकास किया। सरकार हर सेक्टर में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वादे से नहीं नीतियों से विकास कर सकती है। सरकार ने साढ़े चार साल में 19 नीतियां बनायी है। कहा कि गांव का विकास और गरीबों का उत्थान, किसानों को सम्मान देना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़