निर्वाचन आयोग की टीम पंहुची लोहरदगा

निर्वाचन आयोग की टीम पंहुची लोहरदगा

चुनावी समीक्षा की
रांची: 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत होनेवाले मतदान की तैयारियों का जायता लेने हवाई मार्ग से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड एल खियांग्ते लोहरदगा पहुँचे। उन्होंने शनिवार को स्थानीय समाहरणालय कक्ष में जिले में बनाये गए कलस्टर व वहां उपलब्ध सुविधाओं, दिव्यांग मतदाता व उन्हें दी जानेवाली सुविधाओं, मतदान प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त कर्मियों की संख्या व उनका प्रशिक्षण, ईवीएम डिस्पैच, कम्युनिकेशन प्लान के अंतर्गत शैडो एरिया, वाहनों की जरुरत व उपलब्ध संख्या, बैलेट पेपर, मैटेरियल, आदर्श आचार संहित व व्यय पर खास चर्चा करते हुये कई निर्देश दिए।
निवार्चन पदाधिकारी ने कहा, कि कलस्टर में प्रतिनियुक्त कर्मियों व सुरक्षाबल के लिए चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था पूर्णतः बेहतर रखा जाए। चिकित्सीय टीम के पास में किसी भी प्रकार की समस्या जैसे मलेरिया, सांप काटे या अन्य बीमारी की दवाएं उपलब्ध रहें। कहा कि सि-विजिल एप के माध्यम से मिलनेवाली शिकायतों का त्वरित निदान किया जाना चाहिए। अगर कोई आवेदन रद्द हो रहा है तो उसका कारण लिखा जाना चाहिए। इस मौके पर मौजूद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने कहा किसी भी राजनीतिक दलों-पार्टियों का हेल्प डेस्क मतदान केंद्र से 200 मीटर रेडियस के बाहर रखना सुनिश्चित करें। मतदानकर्मियों के लिए यदि वाहन घट रहे हों, तो दूसरे जिले से वाहन लिए जा सकते हैं। पोलिंग पार्टियां पैदल ही मतदान केंद्र में जायें। क्लस्टर में चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए जाएँ ताकि मोबाईल डिस्चार्ज न रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत