चुनाव आयोग ने कसी कमर
On
रांची: सोमवार को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में दूसरे और देश में पांचवें चरण के दौरान यहां के 4 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बाबत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि शनिवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उसके बाद डोर टो डोर कैंपेन अभ्यर्थियों द्वारा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चुनाव प्रचार के 72 घंटे या 48 घंटे पहले जारी किए गए एसओपी को हर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







