डॉ तनुज बने जेएमएम के प्रवक्ता
On
रांची: झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निर्देशानुसार डाॅ तनुज खत्री को जिला के पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर काम करने का मौका दिया गया है। डाॅ तनुज खत्री भूतपूर्व निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। ये युवा नेताओं के दल में ब्रिटेन का भ्रमण कर चुके है व इनकी योग्यता के बाबत ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काफी सराहा था। इन तामाम बातों को देखने के बाद ही उन्हें पार्टी ने बतौर प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी हैं। डॉ खत्री ने यह कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन के सिपाही में रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand










