डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सम्मान: बाउरी
On
चंदनकियारी: राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा है कि डबल इंजन वाली सरकार की प्राथमिकता सदैव आधी आबादी यानि महिलाओं को सम्मान दिलाना रहा है। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी विकास योजनाओं में इसका ख्याल रखा गया है। वे रविवार को उज्जवला दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
बाउरी ने कहा कि इंजन वाली झारखंड सरकार एक मे रुपये जमीन रजिस्ट्री, सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना सहित योजना चला रही है, जो महिलाओं को समर्पित है। नवरात्र की पहली पूजा की स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2014 से पहले किसी भी सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु योजनाएं नही चलायी और यदि शुरू की तो उसे धरातल पर नही उतार सकी। कहा कि सरकार उज्जवला योजना के तहत महिलाओं के दर्द को समझते हुए सभी गरीब के बीच डबल सिलेंडर के साथ चूल्हा देने का काम किया, ताकि माताओं-बहनों को धुंआ से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
बाउरी ने कहा कि बेटियों को उनके जन्म से लेकर उनकी शादी एक सरकार 70000 रुपये दे रही है, ताकि बेटियां पढ़-लिख कर अपने परिवार का सहारा बन सकें। कहा कि उज्जवला दीदी इन सब योजनाओं के बारे में जाने व प्रशिक्षित होकर अपने-अपने गांव की महिलाओं को बताएं। उनको योजनाओं के साथ-साथ गैस चलना भी बताएं व उपयोग के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में अरशद कुरैशी, सदस्य बीस सूत्री कार्यक्रम, सागर लाल महथा, उपाध्यक्ष, चंदनकियारी 20 सूत्री कार्यक्रम सहित सभी पंचायत की उज्जवला दीदी मौजूद थीं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

