गरीबों का अस्पताल में चक्कर काटना मुश्किल : लुईस

गरीबों का अस्पताल में चक्कर काटना मुश्किल : लुईस

रांची/दुमका: जिले के इंडोर स्टेडियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संथाल परगना के कई जिलों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के संचालनकर्ता ने भी भाग लिया। मौके पर झारखंड सरकार की मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कि कहा हर इंसान को सरकारी योजनाओं का महत्व समझना होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहिया दीदी ने बहुत ही बेहतर कार्य किया है
डाॅ मंराडी ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जब गरीब को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं जो उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत है। गोल्डन कार्ड की मदद से लाभुक चिन्हित अस्पतालों में अपना निःशुल्क इलाज करा सकते हैं। सरकार की योजनाओं के बारे में कई सारे लोगों को जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। इसलिए जो लाभुक ने योजनाओं का लाभ लिया है तो यह जानकारी अपने आस पास के लोगों के साथ भी साझा करनी चाहिए। जो लाभुक सरकार द्वारा तय की गई लक्ष्य के अंदर आते हैं। सभी लोगों को इस योजना का लाभ आवश्यकता के अनुसार मिलना चाहिए। कहा कि 23 सितंबर 2018 को झारखंड के रांची, भगवान बिरसा मुंडा के धरती से प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। 1 साल में इस योजना का कई लोगों ने लाभ उठाया है।
उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि यह हम सभी लोगों के लिए हर्ष की बात है कि आज आयुष्मान भारत योजना की अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। यह योजना लाने से पहले सरकार ने जो सपना देखा था कि जिस तरह से यह योजना एक भव्य योजना का रूप लेगी। संभवना यह है कि विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ केयर योजना जो भारत में चलाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि भारत में गरीबी का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों के द्वारा चिकित्सा पर बहुत ज्यादा खर्च करते हैं। लोग गरीब हैं लेकिन उनको गरीबी में रखने की सबसे बड़ी कोई वजह रहती है तो वह होती है चिकित्सा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लाने का सपना देखा था। इसी के तहत इस योजना को बनाया गया है। एक वर्ष में इस योजना का काफी लोगों ने लाभ उठाया है। मौके पर सिविल सर्जन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त