आदिम जनजातीय बहनों की पाँव में सीएम ने पहनाई चप्पल
On
रांची: चरण पादुका योजना के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आदिम जनजाति समुदाय की महिला झलक मुनि बिरहोर और तिरकी बिरहोर की पांवों में ना सिर्फ चप्पल पहनाया, बल्कि उन्हें उन्हें प्रणाम भी किया। इस बाबत दोनों की आंखें भर आयी और वहां मौजूद लोग देखते रह गए.. लोग समझते रह गए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि चरण पादुका योजना के तहत चाईबासा जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओे द्वारा बनाई गई चप्पले आदिम जनजाति समुदाय को निःशुल्क दी जाएंगी। ज्ञात हो कि इस योजना को एसीसी सीमेंट के सीएसआर फंड से दिया जा रहा है।
किसी ने सोचा नहीं था, कि ऐसे योजना का आगाज होगा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले राज्य के मुख्य सेवक के हाथों बहन को चप्पल पहनाना वहां मौजूद लोगों के हृदय को छू गया। अचानक से दृश्य कौंधता है संतालपरगना का। इसी तरह की घटना 14 सितंबर 2016 को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में हुई थी, जब मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए थे, प्रमंडलस्तरीय सखी मंडलो का सम्मेलन हो रहा था, एक दिव्यांग जिसके पैर नहीं थे पर हौसले बुलंद थे, वह मुख्यमंत्री को अपनी वेदना से रूबरू कराने के लिए मंच की ओर आगे बढ़ रहा था। मुख्यमंत्री रघुवर दास की नजर उस पर पड़ी, इससे पहले कि कोई कुछ समझे मुख्यमंत्री मंच से उतरकर उस दिव्यांग भाई के पास पहुंचे व कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं आपका सेवक हूं। मैं आपके पास आऊंगा। दिव्यांग भाई को अब आवेदन से अधिक महत्वपूर्ण लगने लगा मुख्यमंत्री की संवेदना। उसकी आंखों में आंसू थे…ऐसे ही आंसू आज कोल्हान में झलक मुनि बिरहोर, तिरकी बिरहोर की आंखों में थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







