सीएम विपक्ष को पाकिस्तान जाने कह रहें हैं, ताकि झारखंड को लूटें: कांग्रेस
On
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री विपक्ष को कोसने के बजाय अपने कार्यों को बताने का काम करते तो बेहतर होता, लेकिन हकीकत यह है कि 65 पार का नारा देने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में दल-बदलुओं के सहारे उतरना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमाखोरी को रोकने में पूर्ण तौर पर विफल रही है। सीएम विपक्ष को पाकिस्तान जाने की बात बोल रहे हैं, ताकि झारखंड को लूट खाएं।
श्री ठाकुर ने रविवार को कहा कि सीएम को बताना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार ने झारखंड के लिये क्या किया है ? प्रदेश को कहां पहुंचाया है ? सरकार ने पहले शराब बेचा, अब प्याज बेच रही है। उन्होंने कहा कि पहले कंबल में फिर शराब में और अब प्याज में घोटाले की बू आ रही है। सरकार जमाखोरी रोकने में असफल रही है और बड़े प्याज व्यापारियों से इनकी साठगांठ किसी से छुपी नहीं है। सरकार को बताना चाहिए कि कमल मित्र के लिए जो साइकिलें आई हैं, वह जमाखोरों से ली गई चंदे की राशि से तो नहीं आई हैं ?
श्री ठाकुर ने कहा कि संथाल से कोल्हान तक जन आशीर्वाद यात्रा के खर्च के लिए करोड़ों रुपए कहां से आए हैं। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि पांच साल सरकार चलाने के बाद इतना धन कहां से आया, जो प्रचार-प्रसार पर लुटाने का काम किया जा रहा है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री की अनर्गल बयानबाजी पर कहा कि सीएम अब हेलीकॉप्टर से नीचे उतर कर बस से सड़क पर निकले हैं और अब उन्हें समझ में आ गया है कि किस तरह बर्बादी का नाम उन्होंने विकास रखकर अधिकारियों के भरोसे जनता को छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री पिछले साढ़े चार वर्षों तक हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाते रहे, उन्हें दिखा ही नहीं कि झारखंड में सड़कों के क्या हालात है। विशेषकर रांची-टाटा मार्ग। अब विकास की हकीकत सामने आई तो बौखलाहट में कांग्रेस को कोसने में लगे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एक बार सीएम आवास से पुलिस लाइन की ओर जाना चाहिए, तो उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा, सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







