सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से की अपील, कहा अफवाह नहीं, सही जानकारी करें साझा

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से की अपील, कहा अफवाह नहीं, सही जानकारी करें साझा

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं अधिकारियों को कोरोना वायरस से सम्बंधित जारी निर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों से बचें। अफवाहों पर ध्यान न देकर, सही जानकारी साझा करें। हम सामाजिक सहयोग के माध्यम से इस संक्रमण की रोकथाम कर सकते हैं। कोरोना वायरस से किसी को घबराने की जरूरत नहीं। हमें सदैव सजग और सचेत रहना है। साथ ही मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को जिला में सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निमित रणनीति बनाने का निदेश दिया।

सीएम सोरेन ने कहा कि चूक कहां और क्यों हो रही है। उनकी जानकारी में राज्य में पर्याप्त ममता वाहन की उपलब्धता है। सभी उपायुक्त 108 एम्बुलेंस के साथ ममता वाहन की समीक्षा कर लोगों को सेवा प्रदान करने हेतु रणनीति बनायें, जिससे ऐसे मामलों पर पूर्ण विराम लग सके।

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि गुदड़ी प्रखंड स्थित कीचिंडा गांव निवासी दानियाल बरजो को समय पर एम्बुलेंस/ ममता वाहन नहीं मिलने की वजह से प्रसुता की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने चाईबासा उपायुक्त को मामले की जाँच कर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का आदेश भी दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर