स्वच्छता राष्ट्र की आवश्यकता है: कन्हाई
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक कन्हाई चंद्र यादव ने निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं को बताया कि स्वच्छता केवल हमारे घर सड़क तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है। यह देश ओर राष्ट्र की आवश्यकता है। इससे ना केवल हमारा घर आंगन ही स्वच्छ रहेगा तो पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा। इसलिए हम और आप सुधरेंगें तो देश सुधरेगा।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य राम किसुन यादव ने कहा कि खुले में शौच बंद करें। लोगों कि मानसिकता को बदलना होगा तथा शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना, गावों में साफ सफाई रखना चाहिए। जहाँ स्वच्छता है वहाँ लक्ष्मी का निवास होता है। मौके पर शिक्षक राजेन्द्र राम, राजेन्द्र यादव, रंजित राणा, शिवशंकर यादव, मंजू कुमारी, संतोष यादव, दीपक पांडेय, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संदीप साव, अमित यादव, अंजनी कुमारी, युनुस अंसारी, बबिता कुमारी, शंम्भु राणा, आशीष पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


