चतरा में सियासत का घात-प्रतिघात, कांग्रेस-भाजपा दोस्त !
On
चतरा: कहा गया है, कि राजनीतिक शतरंज में कब कौन किसके अपने व किसके पराये हो जायेंगे, इसका आंकलन नही किया जा सकता है। वैसे यहां के लोकसभा जंग में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक चित्र के बाद से सियासी गलियारोें में ये कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव भीतर से भाजपा का साथ हैं। दरअसल ये महागंठबधन को हराने पर अमादा हैं।
राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश प्रसाद यादव ने इस वायरल तस्वीर पर बोलते हुये कहा कि तस्वीरें सच बयां करती हैं। यह स्पष्ट है कि कांग्रेसी उम्मीदवार मनोज यादव बीजेपी की बी टीम बनकर कार्य कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा, जनता बीजेपी के खिलाफ है और जनता ने यहां से आरजेडी प्रत्याशी सुभाष यादव को विजयी बनाने की ठान रखी है, लेकिन मनोज यादव बीजेपी से मिलकर वोट के बिखराव पर अमादा हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि ऐसी कोई बात नही है व एक क्षेत्र के होने के कारण ये सामाजिक समारोह की तस्वीर हो सकती है। कांग्रेस का मत है कि भाजपा उसकी विरोधी पार्टी है। बीजेपी नेता प्रदीप सिन्हा ने इस बाबत कहा कि भाजपा चतरा से जीतेगी।
गौतरलब हो कि चतरा लोस से बीजेपी, कांग्रेस व आरजेडी ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महागठबंधन के हवाले से ये सीट कांग्रेस की झोली में है, लेकिन राजद लगातार इसमें अपना दावा ठोंकते रही है। ऐसे में दोस्ताना संघर्ष के नाम पर यहां सियासी संग्राम हो रहा है। राजनीति गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस यदि ये सीट नही जीतेगी, तो राजद को नही जीतने देगी के फार्मूले पर काम कर रही है। हालांकि जनता भी इस मिजाज को भांप चुकी है व कांग्रेस प्रत्याशी के लिये ये फेस कर पाना मुश्किल हो रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand









