चौधरी-शाहाबादी ने मिलकर चलाया जनसंपर्क

चौधरी-शाहाबादी ने मिलकर चलाया जनसंपर्क

गिरिडीह: जल संसाधन, पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए उम्मीद्वार चंद्र प्रकाश चौधरी ने स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ मिलकर पीरटांड़, नावाडीह, करपर दारडीह, केवट टोला, पालगंज व मधुबन आदि इलाके में जन अभियान चलाया। लोगों को इस बाबत कहा कि देश का विकास पीएम मोदी ही कर सकते हैं। श्री चौधरी ने लोगों के बीच कहा कि यह चुनाव देश को मजबूत नेतृत्व देने और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का समुचित व सर्वांगीण विकास को लेकर है। इस बात को यहां की जनता बखूबी जान व समझ चुकी है। लिहाजा झारखंड की जनता का भी यही कहना है।
श्री चौधरी ने कहा कि यदि लोग नरेंद्र मोदी को पुनः देश का नेतृत्व सौंपेंगे और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व संसद में आजसू पार्टी को करने का मौका देंगे तो इससे पूरे क्षेत्र का कायाकल्प हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के पाले में उपलब्धियां ही उपलब्धियां हैं जबकि महागठबंधन के पाले में कुछ भी नहीं हैं। महागठबंधन में शामिल दलों के पास विकास को लेकर कोई स्पष्ट नजरिया नहीं है, यहां की जनता महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति व चाल को समझ चुकी है। वो जान चुकी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से न तो देश का भला हो सकता है और न ही राज्य का। गिरिडीह की कल्पना करना ही बेमानी। उन्होंने इस दौरान भाजपा के लोगों में जोश भरते हुए कहा कि आजसू पार्टी भाजपा को अपना बड़ा भाई मानती है व बड़े भाई के मार्गदर्शन में छोटा भाई आजसू पार्टी गिरिडीह की तरक्की व विकास को लेकर सजग व गंभीर बना रहेगा।
इस दौरान उनके साथ गुड्डू यादव, तिलक चंद्र महतो, गोविंद मल्लाह, रविंद्र राय, भोला पाठक, शरद भक्त, बबलू साव, श्याम प्रसाद, मेराज आलम, पप्पू महतो, दिगंबर महतो, प्रकाश पंडित, अरविंद गुप्ता, बद्री मल्लाह एवं कोलेश्वर दास सहित भाजपा एवं आजसू पार्टी के कई लोग शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत