जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत हो: आजसू
On
रांची: छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर आजसू ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष जमाल गद्दी ने विद्यार्थियों की समस्याओं से डीसी कार्यालय को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु जाति, आवसीय एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन विभिन्न अंचल कार्यालयों द्वारा इन प्रमाण पत्रों को निर्गत करने में हो रही देरी से छात्र-छात्राओं पर छात्रवृति के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाने का खतरा मंडराने लगा है। छात्र नेता ने डीसी से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द इस दिशा में अंचलों को निर्देश देें। इस बाबत सोएब गद्दी, राहुल पांडेय, प्रज्ञा कुमारी, अतुल कुमार, आकृति अग्रवाल, कुंदन कुमार, शाबाज गद्दी, आफताब गद्दी, जैद खान, शाकिर मंसूर व प्रियनशू राज शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







