सदन में हंगामों की बलि चढ़ा बजट सत्र: सुप्रियो भट्टाचार्य
राँची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के बरियातू स्थित कार्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचम विधानसभा गठन के बाद पहला बजट सत्र आहूत हुआ है। बजट सत्र किसी भी संसदीय क्षेत्र के लिए अहम होता है।
उन्होंने कहा कि लगातार पांच दिनों से भाजपा विधायकों द्वारा सत्र में बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने के मांग को लेकर सदन को बाधित किया जा रहा है। यह किसी भी तरह से संवैधानिक नहीं है। भट्टाचार्य ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अगर खुद को अनाथ मान रही है, तो हमसे कहे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह को नेता प्रतिपक्ष बना दे। साथ ही कहा कि बाबूलाल मरांडी को जेवीएम के नेता के तौर पर भाजपा ने मान्यता दी है, तो किस आधार पर भाजपा विधायक दल का नेता मान रहे हैं।



