भाजपा/आजसू किसके कोटे में डुमरी विधानसभा सीट? गांडेय सीट से कौन होगा उम्मीदवार?

भाजपा/आजसू किसके कोटे में डुमरी विधानसभा सीट? गांडेय सीट से कौन होगा उम्मीदवार?

गिरिडीह: भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर 81 विधानसभा सीटों में 52 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहली सूची में कर दिया है। इस सूची में पहले चरण से लेकर पांचवें चरण तक को लेकर प्रत्याशियों के नाम हैं। 52 सीट में पार्टी ने 10 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है, वहीं पार्टी में शामिल हुए 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है। अब शेष बचे 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का घोषणा होना है, तो ऐसे में सवाल है कि भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी का क्या होगा ?

इस सवाल का जवाब आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद दिया है। सुदेश ने 19 सीटों पर दावेदारी पेश की है। हालांकि इसपर अभी मुहर नहीं लगा है। इसके पूर्व सोशल मीडिया पर भाजपा के आजसू से अलग होने की अटकलें को लेकर खूब हवाबाजी भी देखने को मिली। मगर रविवार को आजसू प्रमुख ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के साथ होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से शीट शेयरिंग का कोई मामला नहीं है, जो जहां से मजबूत होगा, वह वहां से चुनाव लड़ेगा।

डुमरी सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं सुदेश

सीट शेयरिंग के साथ ही आजसू किन- किन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी इसको लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि आजसू प्रमुख ख़ुद गिरिडीह जिला के डुमरी विधानसभा सीट से या सिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की गतिविधियों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय

चुनाव तारीखों के घोषणा के महीने पूर्व से ही डुमरी विधानसभा में आजसू कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। आजसू का 19 सीटों के दावों में डुमरी सीट भी है इसके संकेत मिल रहे हैं। वहीं भाजपा द्वारा डुमरी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का घोषणा नहीं करना इन दावों को बल देता नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें: 'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला

गांडेय सीट पर भाजपा के अंदर टिकट के कई दावेदार

एक अनार कई बीमार ये हाल गिरिडीह ज़िले के गांडेय विधानसभा सीट में भाजपा के अंदर है। गांडेय विधानसभा सीट के लिए भाजपा से कइयों ने टिकट पाने का मंसूबा पाल रखा है। इस लिस्ट में सिटिंग विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रणव वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, रंजन सिन्हा प्रमुख नाम है। वहीं पहली लिस्ट में गांडेय के लिए नाम की घोषणा नहीं होने से दावेदारों की सांसे अटक गई है। सिटिंग विधायक को टिकट मिलेगा या नहीं इस ओर भी कोई साफ संकेत नहीं है। गिरिडीह जिला में 4 सीटों पर काबिज भाजपा ने अपने तीन सिटिंग विधायक को पुनः टिकट देकर इशारों में अपनी बात कह डाली है। हालांकि इसे पुख़्ता तौर पर तो नहीं कहा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो गांडेय से प्रणव वर्मा टिकट की रेस में आगे चल रहे हैं। वहीं लिस्ट में रंजन सिन्हा व दिनेश यादव का नाम भी आ रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक