भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों में जगाई उम्मीद: प्रेम मित्तल
On
रांची: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के लिए जारी संकल्प पत्र में ’व्यापार आयोग’ का गठन करने और ’छोटे दुकानदारों को पेंशन’ देने की घोषणा का स्वागत किया है। श्री मित्तल ने कहा कि देश भर के व्यापारियों में इस घोषणा से खुशी व्याप्त है।
व्यापार आयोग के गठन से व्यापारियों की कई परेशानियों का समाधान का रास्ता खुल जाएगा। पूरी जवानी सरकार के लिए व्यापारी टैक्स जमा करते हैं। इसके एवज में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिल रहा है। पेंशन की घोषणा से व्यापारियों ने राहत महसूस की है। देश के करोडों व्यापारी व्यापार मंडल के माध्यम से अनेक वर्षों से उक्त मांग करते आ रहे थे। श्री मित्तल ने उम्मीद जतायी कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से पुनः सत्ता में आएगी और उपरोक्त घोषणा पर तुरंत अमल करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







