भुनेश्वर मेहता ने चलाया चुरचू में अभियान
On
हजारीबाग: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने शनिवार को चुरचू प्रखंड के चीचीकला, कानाबांध, जोरदाग, बाली, बोदरा, चूरचू, लारा, गुरहैत, भीलवारा, पोता, चंदवारा सहित कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। खास बात ये है कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने कहा अब हम लोग किसी और के बहकावे पर नहीं आएंगे न ही बाहरी लोगों को वोट करेंगे।
लोगों ने कहा कि हमारे सुख-दुख में साथ रहनेवाले व्यक्ति को ही हम वोट देंगे। उन्होंने जमीनी स्तर से जुड़े सीपीआई उम्मीदवार भुनेश्वर प्रसाद मेहता को वोट के प्रति आश्वसत किया। श्री मेहता ने कहा मैं साधारण किसान का बेटा हूं, अगर इस बार भी 2004 की तरह आप लोगों का साथ रहा तो इस बार भी धन बल की हार होगी। जनता की ताकत से ही जयंत सिन्हा हारेंगे। 2014 में नरेंद्र मोदी जो लोगों को 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था नहीं दिया। 1 साल में 6 करोड बेरोजगारी बढ़ी है किसान अलग परेशान है , वहीं पारा शिक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए कई बार लाठीचार्ज की गई जिसमें दर्जनों से अधिक की मौत हो चुकी है। आंगनबाड़ी सेविका सहिया पर भी आंदोलन करने पर लाठी बरसाई गई लेकिन मानदेय नहीं बढ़ा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा लगातार आंदोलन करते रही है और करते रहेगें।
इस जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से एडवोकेट शंभू कुमार, श्यामलाल दांगी, योगेंद्र महतो, जिवलाल महतो, नेमन यादव, बलेश्वर मेहता, अशोक कुमार मेहता, बैजनाथ महतो, राम प्रसाद, कालेश्वर भुइयां, लालजी शर्मा, ईश्वर यादव, तिलकधारी यादव, बॉबी यादव, नरेश यादव, मनोज यादव, महादेव किसकू, संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







