आदिवासियों के शोषक हैं बाबूलाल, हेमंत व गुरुजी: रघुवर

आदिवासियों के शोषक हैं बाबूलाल, हेमंत व गुरुजी: रघुवर

राज धनवार: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को राजधनवार में एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के लिये वोट की अपील करते हुये महागठबंधन को ठगबंधन की उपाधि देते हुये जमकर लताड़ा। कहा कि बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, गुरुजी यानि शिबू सोरेन आदिवासियों के शोषक हैं। इन्होंने कहा कि ये प्रदेश में जल-जमीन व जंगल का नारा देते फिरते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई यही है कि जमीन व आदिवासी हित के नाम पर ये जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। ये आज के दिन सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर 500 करोड़ रुपये की जमीन के मालिक हो चुके हैं।
सीएम ने कहा बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति की औकात नहीं है कि वे आदिवासी बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़ें। सामान्य सीट से चुनाव लड़कर अन्य के हक पर हस्तक्षेप करने का काम कर रहे हैं। इनकी पार्टी हम दो हमारे दो की पार्टी है। कांग्रेस वंशवाद व झामुमो परिवारवाद की जनक है। इन्होंने जनता से आहवान किया कि ऐसे लोगों की जमानत जब्त करवानी है। सीएम ने महागठबंधन को चोर व भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया व कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ प्रदेश को लूटना है। इनका विकास से दूर-दूर तक कोई संभावना नही है। सीएम ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप न लगने की बात कही। कहा कि 2014 में बनाये गए स्थिर सरकार का परिणाम है, कि देश में आतंकवाद व प्रदेश में उग्रवाद अंतिम सांसे ले रहा है।
रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश  निर्माण के बाद से स्थानीय नीति परिभाषित की गई थी, लेकिन एनडीए सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखकर स्थानीय नीति को परिभाषित किया। अब यहां युवाओं को अगले 10 वर्ष तक तृतीय और चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति होगी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने में कोई विभेद नहीं किया जा रहा है। हर वर्ग के लोगों को योजना से लाभान्वित करने का प्रयास हुआ। महिलाओं के सम्मान, युवतियों के स्वाभिमान व युवाओं के उत्थान के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो काम कांग्रेस नही कर सकी, उसे भाजपा ने कर दिखाया। मसूद अजहर को यूएन ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया। इस मामले में चीन को भी पीछे हटना पड़ा, जो लगातार मसूद अजहर को बचा रहा था। पूरे विश्व ने हिंदुस्तान के 130 करोड़ जनता की आवाज सुनी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर