मारवाड़ी काॅलेज को बनाएंगे आर्दश महाविद्यालय: जमाल गद्दी
On
रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय को आदर्श महाविद्यालय में परिणत करने के संकल्प सहित छात्र संघ अध्यक्ष जमाल गद्दी ने मंगलवार को प्राचार्य उमेश चंद्र मेहता से मिलकर उन्हें 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने इसके माध्यम से काॅलेज के महिला संकाय के भवन मरम्मति, रंग-रोगन, फर्श बनाने, जल जमाव के समाधान करने, नामांकन से लेकर परीक्षा शुल्क व अन्य सभी काम ऑनलाइन करने, क्लास में प्रोजेक्टर लगाने, विभिन्न संकायों में कंप्यूटर की व्यवस्था करने, प्रयोगशाला में सामग्री उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति करने सहित कई मांगे की है।
श्री गद्दी ने मांग की है कि रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं, कला व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु टीमों का गठन, सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से कर चयनित प्रतियोगियों को जर्शी, ट्रैक शूट और अन्य खेल सामग्री उपलब्ध करायी जाए। इसके अलावे उन्होंने छात्र-छात्राओं के सुविधा हेतु पूछताछ केंद्र व पथ-प्रदर्शन बोर्ड लगवाने का आग्रह भी प्राचार्य से किया है। इसके अलावे विद्यार्थियों के लिए थ्योरी, कंप्यूटर, प्रैक्टिकल, सब्सिडरी, पर्सनल डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट कार्य को अनिवार्य रूप से कराने की मांग भी की है। प्राचार्य ने इस बाबत मांगों पर विचार करते हुए सकरात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


