आईटीआई की प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देंगे आनन्द कुमार
- झारखंड में सुपर 30 की शानदार दस्तक गुरूकुल प्रैक्टिस सेंटर के बैनर तले रांची में हुआ शुभारंभ
रांची: सुपर 30 के बूते पूरी दुनिया में अपनी हुनर का लोहा मनवा चुके गणितज्ञ आनन्द कुमार ने रांची में सुपर 30 की जोरदार दस्तक दे दी है। रांची के सहजानंद चौक स्थित द गुरूकुल प्रैक्टिस सेंटर के बैनर तले आईटीआई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुपर 30 का मंच सोमवार से तैयार हो जायेगा। इसकी नींव सुपर 30 के संस्थापक आनन्द कुमार एवं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के द्वारा रखी गयी। द गुरूकुल प्रैक्टिस सेंटर के निदेशक अनिरूद्ध सिन्हा के मुताबिक इस संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष आईटीआई की तैयारी के लिए सुपर 30 पटना के विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा क्लास लेने की व्यवस्था की जाएगी। झारखण्ड के छात्र-छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए स्वयं आनन्द कुमार समय समय पर अपना योगदान देंगे। आनंद कुमार द्वारा छात्रों के लिए विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आनन्द कुमार आईआईटी की तैयारी कर रहे बच्चों को आईआईटी के परीक्षा संबंधित कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। अनिरूद्ध सिन्हा ने बताया कि द गुरूकुल प्रैक्टिस सेन्टर सहजानन्द स्थित रांची ब्रांच के छात्र के लिए पंजीयन फार्म की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।









