12 मई को 66.85 लाख वोटर लिखेंगे 67 प्रत्याशियों का भाग्य

12 मई को 66.85 लाख वोटर लिखेंगे 67 प्रत्याशियों का भाग्य

  • सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद व गिरिडीह में पड़ेंगे वोट
स्टेट ब्यूरो: झारखंड के तीसरे व लोकसभा चुनाव के छठे चरण के बाबत 12 मई को सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद व गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। आज इस बाबत प्रचार अभियान का शोर थम गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा डोर- टू- डोर कैंपेन का श्रीगणेश कर दिया गया है। इस दौर में 67 प्रत्याशियों के किस्मत को कुल 66 लाख 85 हजार वोटर ईवीएम में लाॅक कर देंगे।
चारों सीट पर शहरी इलाकों को छोड़ बाकि हर ग्रामीण क्षेत्र में जातीय गोलबंदी के साथ सांप्रदायिक धु्रवीकरण का फोकस नजर आ रहा है, ऐसे में किस दल इस बाबत बाजी मारेंगे, ये तो 23 मई को खुलनेवाला ईवीएम का पिटारा ही तय करेगा। खास बात यह है कि जिन चार सीटों पर मत डाले जाने हैं, सभी पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में महागठबंधन अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिहाज से पूरी ताकत झोंक रहा है।

[URIS id=8357]

गिरिडीह में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी व झामुमो के जगरनाथ महतो का सीधा मुकाबला है, वहीं सिंहभूम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व पूर्व सीएम की पत्नी सह मौजूदा विधायक, कांग्रेस की गीता कोड़ा आमने- सामने हैं। जमशेदपुर में भाजपा के विद्युतवरण महतो व झामुमो के चंपई सोरेन तथा धनबाद में भाजपा के पीएन सिंह व कांग्रेस के कीर्ति आजाद के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद है। जनता भूख, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे से तंग- तबाह है। उम्मीद है, कि वोटिंग इस दौर में जोरदार होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को बुनियादी सवालों का सामना करना पड़ रहा है तो उसे एंटी इनकंबेंसी का सामना भी करना पड़ सकता है। पार्टी के भीतर ही घात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। जमशेदपुर सीट पर भाजपा को कुर्मी वोट के अलावे शहरी वोट भी मिलने का कयास लगाया जा रहा है। झामुमो ग्रामीण वोटों पर आश लगाये बैठा है। गिरिडीह में महतो वोट का बंटवारा हो सकता है और स्थानीय के तौर पर इसका लाभ जगरनाथ महतो को मिल सकता है। धनबाद में पीएन सिंह का पलड़ा भारी दिख रहा है और कीर्ति आजाद को अपनी ही पार्टी से भितरघात के संकेत दिख रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत