14 वर्षों का वनवास आज होगा खत्म, भाजपा के हो जायेंगे बाबूलाल

14 वर्षों का वनवास आज होगा खत्म, भाजपा के हो जायेंगे बाबूलाल

रांची: बाबूलाल मरांडी आज भाजपा के हो जायेंगे। करीब 14 वर्षों के बाद वे सोमवार को राजधानी में आयोजित हो रही भाजपा के मिलन समारोह में मरांडी अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्च (झाविमो) का विलय करने जा रहे हैं। इस समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर उपस्थित रहेंगे। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में एक लाख लोगों के पहुँचने की उम्मीद जताई गयी है। वहीँ यह भी कयास लगायी जा रही है कि भाजपा द्वारा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी। 

बाबूलाल मरांडी झारखंड के गठन के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। स्थानीय नेता होने के नाते उन्हें भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। लेकिन वर्ष 2006 में कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ दी। इसके बाद वर्ष 2009 में बाबूलाल ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा की घोषणा की। हालाँकि, पार्टी का झारखंड विधानसभा चुनावों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा, बल्कि पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता चला गया। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीँ बाबूलाल मरांडी का भी मानना है कि भाजपा से बाहर आना उनके लिए किसी कठोर तप से कम नहीं रही।

इधर, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज दोपहर के 12.30 बजे बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पर आगमन होगा। उनकी स्वागत को लेकर कार्यकर्त्ता बहुत उत्साहित हैं। एअरपोर्ट से वे सीधे समारोह में शामिल होने के लिए प्रभात तारा मैदान को रवाना हो जायेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह आज ही दिल्ली लौट जायेंगे। समारोह को देखते हुए आज सुरक्षा बलों को एअरपोर्ट से समारोह-स्थल तक तैनात किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल