भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता की शपथ
On
बगोदर: संतूरपी के भंडार टोला में नेहरू युवा केद्र व जन सहारा केंद्र, बगोदर द्वारा सतर्कता जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बाबत लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरुकता जाने के लिए प्रेरित किया गया। खासकर के महिलाओं ने इसमें शपथ ली।
इस दौरान जन सहारा केंद्र के सचिव ओमप्रकाश महतो ने कहा कि सरकार पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता दिवस का आयोजन कर रही है। इसलिए भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के अभियान में हमें कदम से कदम मिलाकर आगे चलना है। इस बाबत कई नारे भी लगाये गए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


