पिठोरिया में गणेश पूजा का आयोजन
On
पिठोरिया 22 अगस्त। पिठोरिया में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश पूजा समिति के द्वारा पिठोरिया बजारटांड़ रावणेश्वर स्थित शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन कराया गया। मौके पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सारा पूजन कार्य पुरोहित अवध मिश्रा एवं परमेश्वर मिश्रा के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ठंग से सजाया गया। मौके पर गणेश पूजा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: Ganesh Puja


